7 घंटे के बाद ही अखिलेश ने बेरोजगारी भत्ते और टैबलेट पर लगायी मुहर

Akhilesh Yadav
लखनऊ। गुरूवार को सीएम पद की शपथ लेने के बाद 7 घंटे के बाद ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बेरोजगारी भत्ता और लैपटॉप देने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर अपनी मुहर लगा दी।

गुरूवार शाम संवाददाता सम्मेलन में मंत्रिमंडल के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को मंत्रिमंडल की पहली बैठक में छह खास फैसले किये गये। जिसमें कहा गया है कि 35 साल से ऊपर की उम्र के शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा।

फिलहाल 9 लाख पंजीकृत बरोजगार हैं, जिसमें करीब 1100 करोड़ रूपए हर वर्ष बेरोजगारी भत्ते में खर्च होने का अनुमान है। यही नहीं मंत्रिमंडल ने यह भी फैसला किया है कि इंटर पास छात्रों को लैपटॉप और हाईस्कूल पास छात्रों को टैबलेट दिया जायेगा। जिसमें प्रतिवर्ष करीब 3,000 करोड़ रूपए के खर्च का अनुमान है।

यही नहीं घोषणा पत्र में यह भी कहा गया था कि मुस्लिम कन्या की पढ़ाई और शादी के लिए सरकार 30 हजार रूपए देगी जिसपर भी अखिलेश ने कल मुहर लगा दी है साथ ही राजधानी लखनऊ की सुरक्षा के लिए होने वाले इंतजाम भी किये जायेंगे। खैर अखिलेश यादव ने जोरदार फैसले करके सुंदर आगाज किया है देखना दिलचस्प होगा कि सरकार के यह फैसले अमली जामा कब पहनते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+