ब्रिटेन में क्रिकेट का लुत्‍फ उठायेंगे बराक ओबामा

US President Barack Obama
वॉशिंगटन। वॉलीबॉल, फुटबॉल और बास्‍केट बॉल का शौक रखने वाले अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को क्रिकेट मैच देखने का न्‍योता दिया गया है। यह न्‍योता ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने दिया है। हालांकि इसे कूटनीति दांव बताया जा रहा है।

अमेरिकी दौरे पर आये कैमरन ने राष्ट्रपति बराक ओबामा को क्रिकेट मैच देखने का न्यौता दिया है। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि यह सीमित ओवर का मैच होगा या पांच दिन का टेस्ट मैच होगा और या फिर ट्वेंटी-20। वैसे सच पूछिए तो ओबामा टी20 क्रिकेट देखना चाहेंगे, क्‍योंकि उसमें बाकियों के मुकाबले कम समय लगता है।

कैमरन को इलिनोइस में बास्केट बाल का मैच दिखाने के एक दिन बाद यह न्यौता आया है। कैमरन ने व्हाइट हाउस में ब्रिटिश पत्रकारों के सामने ओबामा से कहा आने वाले दिनों में मैं आपको क्रिकेट मैच दिखाउंगा और उसके नियम समझाउंगा। आपको इसे समझना होगा जैसे कि मैंने कल रात समझने का प्रयास किया था। कैमरन के इतना कहते ही एक ब्रिटिश पत्रकार ने ओबामा को याद दिलाया कि कैमरन ने उन्हें क्या नहीं बताया है। पत्रकार टॉम ब्राडबे ने कहा, राष्ट्रपति जी यह काफी अच्छी बात है कि आपने क्रिकेट को समझने की सहमति दे दी है। मैंने ध्यान दिया कि प्रधानमंत्री ने आपको यह नहीं बताया कि एक टेस्ट मैच में पांच दिन लगते है। तो यह काफी लंबी यात्रा होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+