31 प्रतिशत महिला सेक्‍स वर्करों को है एड्स

prostitution
लंदन। विकासशील देशों, खासकर एशिया में देह व्यापार में लिप्त महिलाओं को एचआईवी संक्रमण की आशंका आम महिलाओं के मुकाबले करीब 14 गुना अधिक रहती है। यह दावा एक नए अध्ययन में किया गया है। अनुसंधान में 100 से अधिक अध्ययनों का विश्लेषण किया गया जिनमें निम्न एवं मध्यम आय वाले 50 देशों की एक लाख से अधिक महिला सेक्स वर्करों को शामिल किया गया।

इसमें पाया गया कि इन महिलाओं में कुल एचआईवी संक्रमण 12 प्रतिशत था। लैंसेंट पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के परिणामों के लेखकों ने कहा कि लेकिन उनमें आम महिलाओं की तुलना में एचआईवी संक्रमण की 14 प्रतिशत आशंका अधिक है। 26 देशों में एचआईवी प्रसार अधिक प्रतीत हुआ।

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि करीब 31 प्रतिशत महिला सेक्स वर्कर एचआईवी से ग्रस्त थीं और आम महिलाओं के मुकाबले उनमें संक्रमण की 12 गुना अधिक आशंका थी। अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार एशिया में सेक्स वर्करों को एचआईवी संक्रमण का ज्यादा खतरा (29 गुना अधिक) है , जबकि अफ्रीका और लातिन अमेरिका में यह खतरा 12 गुना अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+