हर बार दिखाया जाता है बुलेट ट्रेन का सपना

कुछ साल पहले की बात है मुंबई और अहमदाबाद के बाद अब सरकार दिल्ली और कोलकाता के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी की कबर आई थी । कहा गया था शुरू में ट्रेन पटना तक चलेगी। बाद में इसे कोलकाता तक कर दिया जाएगा। कोलकाता और दिल्ली के बीच बुलेट ट्रेन की बात और योजना एक दशक से बन रही है। लेकिन कभी भी इस पर कुछ नहीं हुआ। इस बार रेल बजट में दिनेश त्रिवेदी ने ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा करने की घोषणा की है।
ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली से राज्यों की राजधानी तक का सफर और भी छोटा हो जाएगा। वहीं बाकी स्टेशनों पर भी पहुंचने में कम समय लगेगा। हालांकि इसके लिए ट्रैकों को बेहतर किये जाने की जरूरत होगी। 160 किलोमीटर प्रति घंटा होने पर यात्री हर 100 किलोमीटर पर करीब 20 से 30 मिनट बचा सकेंगे। जहां दिल्ली से भोपाल की दूरी 7 घंटे में तय हो पायेगी। वहीं दिल्ली से जयपुर के यात्री 2 घंटे से भी कम समय में पहुंच सकेंगे। दिल्ली और कोलकात की दूरी 14 घंटे की हो जाएगी।
बजट में हाई स्पीड ट्रेन चलाने के लिए 6 रेलवे कॉरिडोर बनाए जाने का भी प्रस्ताव है। इन ट्रेनों की रफ्तार 250 से 300 किमी प्रति घंटे होगी। दिल्ली से जोधपुर के बीच भी एक 'बुलेट' ट्रेन चलाने की तैयारी है। हाई स्पीड ट्रेन चलाने के लिए छह कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनमें से एक दिल्ली-जयपुर-जोधपुर-अजमेर कॉरिडोर होगा। इसकी संभावना पर अध्ययन किया जा रहा है। देखना है रेलवे का यह शिगूफा हकीकत में बदलता है या हर बार की तरह शिगूफा ही रहता है।












Click it and Unblock the Notifications