बहुगुणा-रावत का झगड़ा पहुंचा राहुल गांधी के पास

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के आधे से भी कम विधायकों की मौजूदगी को रावत खेमा अपनी जीत के तौर पर मान रहा है। मात्र 10 विधायक ही विजय बहुगुणा जोशी के शपथ ग्रहण में शामिल हुए। खबर है कि अब यह मामला कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के पास पहुंच गया है।
और राहुल गांधी ने कांग्रेस के पर्यवेक्षक गुलाम नबी आजाद और प्रदेश प्रभारी महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह से इस विषय पर बात करने के लिए बुलाया है। जिनकी गलत रिपोर्ट पर यह मामला उलझ गया है। देखते हैं कि मां के फैसले को तो रावत समर्थकों ने ठुकरा दिया है अब बेटा के फैसले के साथ क्या करते हैं?
कहना गलत ना होगा कि राहुल के लिए यह किसी अग्निपरिक्षा से कम नहीं है वो भी तब जब अभी तक राहुल गांधी के किसी भी फैसले से कांग्रेस को कोई भी फायदा नहीं हुआ है बल्कि उल्टा कांग्रेस को जिल्लत और हार का सामना करना पड़ा है। चाहे बिहार हो या यूपी हर जगह राहुल गांधी को मुंह की खानी पड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications