अखिलेश सबसे छोटे तो रामप्रकाश सबसे बूढ़े सीएम

Akhilesh Yadav
लखनऊ। आज सपा युवराज और मुलायम के लाल अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गये हैं। जैसा कि कहा जा रहा है कि अखिलेश प्रदेश के अब तक के सबसे कम उम्र के सीएम है। उनकी उम्र 38 साल है तो यह गलत नहीं है।

जहां अखिलेश यादव प्रदेश के सबसे छोटे मुख्यमंत्री हैं वहीं दूसरी ओर रामप्रकाश गुप्ता ऐसे सीएम हैं जो सबसे ज्यादा उम्र 76 साल में प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। रामप्रकाश गुप्ता साल 1999 में भाजपा गठबंधन सरकार में सीएम बनें थे। जबकि यूपी के प्रथम सीएम गोविंद बल्लभ पंत की आयु मुख्यमंत्री बनते वक्त पचास साल थी। सम्पूर्णा नंद 63 तो चन्द्रभानु गुप्त ने 58 साल की आयु में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

चौधरी चरण सिंह ने 65 साल में, त्रिभुवन नारायण सिंह ने 66 साल में, कमलापति त्रिपाठी ने 65 साल में , हेमवती नंदन बहुगुणा ने 54 साल में, नारायण दत्त तिवारी ने 50 साल में, रामनरेश यादव 49 साल में, बाबू बनारसी दास ने 67 साल में, विश्वनाथ प्रताप सिंह ने 49 साल की उम, श्रीपति मिश्र 59 में, वीर बहादुर सिंह 50 साल में, मुलायम सिंह 50 साल में कल्याण सिंह ने 59 साल में और राजनाथ सिंह 49 साल की उम्र में सीएम बनें थे। अखिलेश यादव से पहले बसपा अध्यक्ष मायावती सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री थीं । 1995 को जब वह पहली बार मुख्यमंत्री बनी तो उनकी उम्र 39 साल थी ।

अखिलेश यादव ही अब तक ऐसे सीएम रहे हैं जिनके पिता मुलायम सिंह यादव भी प्रदेश के तीन बार के सीएम रह चुके हैं। सारे प्रदेश की निगाहें इस समय अखिलेश यादव पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि अखिलेश यादव कितना लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+