रेल की सुरक्षा त्रिवेदी के लिए बड़ी चुनौती: नीतीश कुमार
नई
दिल्ली। आज संसद में रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी रेल बजट पेश कर रहे हैं। इस बजट के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कहा कि जब तक रेल की सुरक्षा के लिए उपाय नहीं किये जायेंगे तब तक रेल विभाग आगे नहीं बढ़ सकता है और ज कर रेल विभाग आगे नहीं बढ़ेगा तब तक देश का विकास नहीं हो सकता है। id="toptextpromo">वैसे
नीतीश कुमार की इस बात को दिनेश त्रिवेदी ने अभी थोड़ी देर पहले संसद में भी कहा है। गौरतलब है कि रेल मंत्री रहते हुए नीतीश कुमार ने लगातार होने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए सरचार्ज भी लगया था, हालांकि उनके बाद रेल मंत्री बने लालू यादव ने सुरक्षा और आधुनिकीकरण अपने स्तर पर ही करने की नीति का ऐलान किया था और नीतीश कुमार के सरचार्ज को हटा दिया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>विशेष
तौर पर बिहार की लंबित रेल परियोजनायें के बारे में बात करते हुए नीतीश कुमार ने उम्मीद जताई है कि दिनेश त्रिवेदी के पिटारे से इस समस्या का समाधान निकलेगा। आज संसद में रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी रेल बजट पेश कर रहे हैं। लोगों को जहां इस बात से बड़ी उम्मीद है, वहीं यात्री किराये पर भी सबकी निगाहें लगी हुई हैं।











Click it and Unblock the Notifications