विजय बहुगुणा जोशी बनें उत्तराखंड के सीएम, ताजपोशी आज

हालांकि सीएम पद की रेस में सबसे आगे हरीश रावत का नाम था लेकिन सोनिया गांधी ने सबको चौंकाते हुए विजय नंदन बहुगुणा को सीएम पद के लिए चुन लिया। विजय बहुगुणा आज शाम पांच बजे देहरादून के परेड ग्राउंड में सीएम पद की शपथ लेंगे।
आपको बता दें कि सांसद विजय बहुगुणा जोशी कॉंग्रेस के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय हेमवती नन्दन बहुगुणा के बेटे हैं और उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के भाई है। 65 साल के विजय बहुगुणा जोशी की छवि अभी तक बेदाग और कद्दावर नेता की रही है। वैसे तो विजय बहुगुणा पेशे से अधिवक्ता हैं और इलाहाबाद और मुंबई हाईकोर्ट के जज भी रहे हैं। साल 2007 में विजय बहुगुणा जोशी में पहली बार टिहरी से सांसद रहे हैं। और साल 2009 में दोबारा उन्होंने टिहरी से चुने गये।
विजय बहुगुणा के नाम पर जैसे ही मोहर लगी, उनके समर्थकों में जमकर जश्न बना। रीता बहुगुणा जोशी जो कि विजय बहुगुणा की बहन हैं उन्होंने इस फैसले के बाद सोनिया जी का आभार व्यक्त किया और विजय बहुगुणा जोशी पर विश्वास जता कर सोनिया जी ने हम पर भरोसा जताया है, मुझे पूरी उम्मीद हैं कि विजय बहुगुणा जोशी उनके भरोसे पर खरा उतरेंगे।












Click it and Unblock the Notifications