अखिलेश यादव ही होंगे यूपी के सीएम, शपथ ग्रहण 15 को

Akhilesh Yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की विधायक दल की बैठक के साथ उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद के लिए अब सारी अटकलें खत्‍म हो गई हैं। बैठक में अखिलेश यादव को राज्‍य का मुख्‍यमंत्री चुन लिया गया है। अखिलेश यूपी के अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्‍यमंत्री हैं। खास बात यह है कि उनके सीएम बनाये जाने का प्रस्‍ताव किसी और ने नहीं बल्कि आजम खां ने रखा। अखिलेश 15 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे।

विधायक दल की बैठक की शुरुआत में ही सारी अटकलें तब खत्‍म हो गईं, जब पार्टी के मुस्लिम चेहरे आजम खां ने अखिलेश के नाम का प्रस्‍ताव रखा। यही नहीं जिन्‍हें अब तक अखिलेश का विरोधी समझा जा रहा था वही शिवपाल सिंह यादव खड़े हुए और उन्‍होंने अखिलेश के नाम पर अपनी मुहर लगा दी। नाम पर मुहर लगते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

फिर क्‍या था, बाकी के विधायक पहले से ही अखिलेश को ही मुख्‍यमंत्री बनाये जाने पर राजी थे। एक घंटे तक चली इस बैठक में अखिलेश के नाम पर बहुमत मिलते ही उनके नाम पर हस्‍ताक्षर कर दिये गये। विधायक दल की बैठक के तुरंत बाद पार्टी कार्यालय के बाहर जश्‍न शुरू हो गया। वहीं कार्यालय के अंदर अखिलेश ने मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और आजम खां समेत सभी बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उधर पार्टी कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गये। हजारों कार्यकर्ता अखिलेश के पोस्‍टर व सपा के झंडे लेकर लखनऊ की सड़कों पर निकल गये।

अभी अभी खबर मिली है कि विधायक दल ने 15 मार्च का दिन शपथ ग्रहण समारोह के लिए तय किया हे। यानी 15 मार्च को अखिलेश सीएम पद की शपथ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+