क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
विकिलीक्स का दावा समुद्र में नहीं अमेरिका में दफनाया गया था ओसामा
विकीलीक्स का कहना है कि 2 मई को ओसामा को मार गिराने के बाद उसे अरब सागर में नहीं दफनाया गया था। बल्कि अमेरिकी सेनाएं उसे अपने साथ अमेरिका ले गई थीं। जहां उसको दफनाया गया था। ओसामा की मौत के बाद ओबामा प्रशासन ने कहा था कि ओसामा बिन लादेन को इस्लामिक रीति रिवाजों के आधार पर अरब सागर में दफनाया गया था।
यह मेल एक हैकर ग्रुप अनॉनिमस ने हैक किया है। जिसमें बताया गया है कि मेल में जो जानकारियां मिली हैं उसके मुताबिक ओसामा बिन लादेन को अरब सागर में नहीं बल्कि अमेरिका में दफनाया गया था। अब इस बात पर भी संदेह जताया जा रहा है कि पाकिस्तान के एबटाबाद में ओसामा को मारा गया था या फिर उसे अमेरिका ले जाकर मौत के घाट उतारा गया था।
Comments
English summary
Wiki-leaks suspect that Osama Bin Laden was not buried at Arbian sea. He was carried to America.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें