कुछ घंटों में बिक गए सपा के पांच हजार झण्डे

प्रदेश में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की होगी। समय होगा जब सड़कों पर फर्राटा भरने वाली 80 प्रतिशत गाडिय़ों पर सपा का झण्डा दिखायी देगा। गाड़ी में बैठने वाला सपा का समर्थक न भी हो लेकिन सड़क पर दबंगर्ई से चलने के लिए यह झण्डा उसकी मदद करेगा। इसी मानसिकता के लोगों को जैसे ही यह पता चला कि सपा बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली है लोगों ने झण्डे की दुकान का रूख कर लिया।
देखते ही देखते दारूलसफा स्थित झण्डे की दुकान पर गाडिय़ों की लाइन लग गयी हर कोई अपनी गाड़ी में सपा का झण्डा लगा लेना चाहता था। ज्ञात हो कि बसपा की सरकार में लोग बसपा का झण्डा नहीं लगाते थे क्योंकि बसपा का झण्डा लगाने की पार्टी की कुछ शर्तें थी जो भी उन शर्तों का पूरा करता था वही झण्डा लगा सकता है शेष के लिए ऐसा करना सख्त मना था लेकिन सपा के शासन काल में ऐसा नहीं होता। कोई भी व्यक्ति पार्टी का झण्डा लगाकर सड़क पर घूम सकता है। मालूम हो कि अधिकांश लोग सत्तारूढ़ दल का झण्डा अपने वाहन पर इस लिए लगाता है ताकि वह दबंगई के साथ वाहन चलाए तथा पुलिस प्रशासन पर रौब झांड़ सके।












Click it and Unblock the Notifications