अवैध खनन दुर्घटना में दर्ज हो मुकदमा: भाजपा

Surya Pratap Shahi
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बिल्ली गांव में गत 27 फरवरी को अवैध खनन के चलते की गयी ब्‍लास्टिंग में 13 लोगों की दर्दनाक मौत को भाजपा ने दुखद बताया है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमे की मांग की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह घटनास्थल का दौरा करना चाहते थे लेकिन प्रशासन की हठधॢमता के कारण उस समय घटनास्थल पर नहीं जा सके। रविवार को वह घटना में मौत के शिकार हुए लोगों के परिवारों से मिले और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जतायी। श्री शाही ने कहा कि अवैध खनन का यह गोरखधंधा प्रदेश की बसपा सरकार के संरक्षण में ल बे अर्से से चल रहा है जिसके चलते प्रदेश के राजस्व को लगभग 20 हजार करोड़ की क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मायावती के 100 घोटालों को एक तथ्यपरक दस्तावेज जारी किया था जिसमें खनिज घोटाले और अवैध खनन की प्रमुखता से चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपेक्षा थी कि सरकार अवैध खनन को स ती से रोकेगी और खनिज क्षेत्र में हो रहे इस घोटाले की जांच कर जि मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेगी परन्तु सरकार के संरक्षण और मिलीभगत के कारण यह कार्य निरन्तर जारी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस घटना में हुई 13 मौतों के लिये जिला प्रशासन, खनिज विभाग, पुलिस तथा बीएसपी सरकार जि मेदार है। उन्होंने घटना की न्यायिक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ 302 का मुकदमा दायर करने की मांग की।

शाही ने घोषणा की कि प्रदेश उपाध्यक्ष केदार नाथ सिंह की अध्यक्षता मे एक पांच सदस्यीय समिति इस पूरे मामले की जांच करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल सोनभद्र जिले में ही 100 से अधिक अवैध खनन चल रहे हैं और इस कार्य में 3500 ट्रक प्रतिदिन लगे हुए हैं, जिसके कारण प्रदेश राजस्व को लगभग 50 लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से क्षति पहुंच रही है।

उन्होंने प्रशासन पर तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया। भाजपा अध्यक्ष ने यही भी आरोप लगाया कि बचान और राहत कार्य में शिथिलता बरती गयी और अभी भी पत्थरों के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रतिव्यक्ति 10 लाख तथा घायलों को ढाई लाख मुआवजा देने की सरकार से मांग की है। शाही ने पार्टी की तरफ से मृतकों के परिजनों को 25 हजार और घायलों को 10 हजार रुपये की दिये जाने की भी घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+