Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विधानसभा चुनाव में पांचों राज्‍यो की चुनावी तस्‍वीर

उत्तर प्रदेश समेत पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे मंगलवार को आएंगे, वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। वोटो की गिनती से साथ ही नतीजे आने शुरू हो जाएंगे, और शाम होते होते पांचो राज्‍यों की राजनीतिक तस्‍वीर उभरकार सामने आने लगेगी।

उत्‍तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीट, पंजाब की 117 सीट, मणिपुर की 60 सीट, उत्‍तराखंड की 70 सीट, गोवा की 40 सीटों पर हुए चुनावों पर ही केंद्र की सरकार केंद्रीत हो गयी है। 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए भी इसको काफी अहम माना जा रहा है।

उत्‍तर प्रदेश की चुनावी तस्‍वीर

इस चुनाव में विशेषज्ञों की अनुमान यही है कि समाजवादी पार्टी अपने वोटों में भारी बढ़त पाकर बसपा को पिछाड़ते हुए सरकार बनाएगी। वैसे तो विशेषज्ञों का यह भी अनुमान है क‍ि इस बार किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्‍त नहीं होगा। राज्‍य में त्रिशंकु सरकार बनने की बात भी कही जा रही है। राज्‍य में कुल 403 सीटें है।

2007 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को सबसे ज्‍यादा 206, समाजवादी पार्टी (सपा) को 97, भाजपा को 51, कांग्रेस को 22 सीटें, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को 17 सीटें और अन्‍य को 10 सीटें मिली थी। यूपी में मौजूद वनइंडिया के सेवाददाताओं के अनुसार इस समय पार्टियों के दफ्तर में नेताओं का जमघट लगा हुआ है। सभी पार्टियों की हलचल सामने आ रही है।

पंजाबी की चुनावी तस्‍वीर

पंजाब में इस बार कांग्रेस को कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में उम्‍मीद है कि भाजपा-शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को सत्‍ता से बेदखल कर देगी। अगर चुनावी इतिहास देखा जाए तो पंजाब में अभी तक कोई भी पार्टी दोबारा सत्‍ता में नहीं आ पाई है। ये कहना मुश्किल है कि इस बार क्‍या स्थिति होगी। पंजाब में सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की जरूरत है।

उत्‍तराखंड की चुनावी तस्‍वीर

ऐसी आशंका जताई है कि उत्‍तराखंड का चुनावी परिणाम चौकाने वाला होगा। कांग्रेस से हरीश रावत, सतपाल महाराज, इंदिरा ह्रदेश को मुख्‍यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार राज्‍य में 68 प्रतिशत मतदान होने के कारण मौजूदा सरकार भाजपा का विरोध में भी परिणाम जा सकता है। ऐसा भी हो सकता है क‍ि इस बार निर्दलीय विधायकों की संख्‍या बढ़े।

गोवा की चुनावी तस्‍वीर

गोवा राज्‍य में कांग्रेस और भाजपा दलों ने गठबंधन बना लिए है। कांग्रेस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से गठजोड़ कर लिया है, भाजपा ने महाराष्‍ट्र गोमांतक पार्टी से हाथ मिलाया है। कांग्रेस दिगम्बर कामत के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाना चाहती है। पिछले चुनावी आंकड़े के अनुसार कांग्रेस को 16, भाजपा को 14, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 3 और महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी को 2 और अन्‍य को दो सीटें मिली है।

मणिपुर की चुनावी तस्‍वीर

मणिपुर में कांग्रेस को पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 60 में से 31 सीटें मिली थी, मणिपुर पीपुल्‍स पार्टी को 5, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस को 4, भाकपा को 4 सीटें मिली। इस बार का चुनावी परिणाम चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन कांग्रेस को जीत की उम्‍मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+