Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वोटों की गिनती शुरू, खुलेगी बड़े-बड़े दावों की पोल

UP Assembly Polls
दिल्‍ली। पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनावों में पड़े वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। जिन प्रत्‍याशियों का भाग्‍य कुछ दिन पहले ईवीएम मशीन में कैद हो गया था अब वह खुलना शुरू हो गया है। नतीजे आने में अभी भले ही कुछ समय बाकी हो मगर इसको लेकर बड़े-बड़े दावे चुनावों से पहले ही शुरू हो गए थे। पांचों राज्‍यों में धुरंधरों ने अपनी-अपनी जीत के दावे पेश कर दिए।

आज सभी के दावों की पोल खुलने का दिन है। जब नतीजे सामने आएंगे तो जिनके दावे सच साबित होंगे वो अचानक से लाइल लाइट में आ जाएंगे जबकि जो हार का मुंह देखेंगे वे अपना मुंह छिपाते घूमेंगे। अगर राज्‍यों में चुनावी जंग की बात करें तो उत्‍तर प्रदेश में सपा बाजी मारती दिख रही है जबकि बसपा को झटका लग रहा है।

इन पांच राज्‍यों में सबसे ज्‍यादा दावे उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड व पंजाब को लेकर दिए गए। इनमें उत्‍तर प्रदेश की राजनीति में तो हर कोई सूरमा बन रहा था। सपा, बसपा, कांग्रेस व भाजपा हर कोई अपनी सरकार बनाने का दावा ठोक रहा था।

चुनावों से पहले ही मायावती ने दावा ठोक दिया कि उनका हाथी फिर मस्‍त चाल दौड़ेगा। पिछले 5 साल से यूपी में कांग्रेस की वापसी कराने के लिए राज्‍य की धूल फांक रहे राहुल गांधी ने भी दावा किया कि उनकी पार्टी 22 साल बाद यूपी में वापसी करेगी। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि राज्‍य में उनकी पार्टी सीटों की संख्‍या 22 से 222 तक पहुंचा देगी।

इसके बाद बारी आई भाजपा की। जिन्‍होंने राज्‍य में कमल को खिलाने के लिए उमा भारती को सामने किया। उमा भारती पूरे अभियान के दौरान दावा करती रहीं कि इस बार उत्‍तर प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। उनके दावे में तो खोखलापन तभी दिखना शुरू हो गया था जब पार्टी अध्‍यक्ष नितिन गडकरी ने बोल दिया था कि वे किसी से गठबंधन करने की जगह विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे।

अन्‍ना हजारे के लिए ये नतीजे भी अहम होंगे। इन चुनावों से पहले उन्‍होंने कांग्रेस के खिलाफ जमकर अभियान चलाया है। इन 5 राज्‍यों में वे कांग्रेस के खिलाफ कितने सफल हो पाते हैं इसका फैसला भी आज होगा। एक्जिट पोल से जो नतीजे सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक कांग्रेस पंजाब, उत्‍तराखंड में सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है। जबकि उत्‍तर प्रदेश में भी उसे लाभ पहुंच रहा है। ऐसे में अगर कांग्रेस को फायाद मिला तो अन्‍ना के अभियान का भी खात्‍मा इन नतीजों के साथ हो जाएगा।

5 राज्‍यों के नतीजे एक्जिट पोल की भी पोल खोल सकते हैं। इन चुनावी नतीजों से पहले ही कई मीडिया हाउस ने चुनावी नतीजे घोषित कर दिए थे। पहले भी कई बार एक्जिट पोल की पोल खुल चुकी है। 2007 में उत्‍तर प्रदेश में मायावती हो हर एक्जिट पोल में हारा हुआ दिखाया जा रहा था। मगर वे पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में कामयाब रहीं।

उत्‍तराखंड में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्‍कर है। वहां सरकार किसकी बनेगी यह अभी साफ नहीं है। वहीं पंजाब में भी कांग्रेस व भाजपा तथा अकाली दल गठबंधन में कांटे की टक्‍कर होगी। मणिपुर व गोवा में कांग्रेस की सरकार बनने के संकेत हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+