राहुल की चार्मिग स्माइल पर भारी अखिलेश का एंग्री अंदाज

अखिलेश यादव को आगे की राजनीति के लिए काफी सजग होने के लिए ही मुलायम सिंह ने उन्हें इस बार चुनावी प्रचार की कमान थमायी थी जिसे बखूबी निभाया अखिलेश ने। हमेशा जातिवाद और आरक्षण की बात करने वाली सपा ने इस बार अपना चुनावी बिगुल अखिलेश यादव के नक्शे -कदम पर फूंका था। इस बार अखिलेश की अगुवाई में निकला उसका क्रांति दल देश की तरक्की की बात करता था । जिस पर लोगों ने पूरा भरोसा जताया है।
अखिलेश के हर कदम पर उनकी तुलना कांग्रेस के राजकुमार राहुल गांधी से की जा रही थी। जिस पर अखिलेश यादव ने जीत हासिल कर ली है। दोनों की तुलना इसलिए शुऱू हुई कि दोनों सांसदो को राजनीति विरासत में मिली है। दोनों ही अपने पिता के बनाये रास्तों पर चल रहे थे लेकिन आधुनिकता का चोला पहन कर।
यूपी में दोनों ही युवा नेता के रूप में खद्दर का कुर्ता-पैजामा पहने वोटरों को रिझाने के चक्कर में घूमें, दोनों ही चुनावों में विकास की बात कर रहे थे लेकिन इस बार लोग राहुल गांधी की चार्मिंग स्माइल पर अखिलेश यादव का सादगी पूर्ण लेकिन आक्रामक रवैया भारी पड़ गया और अखिलेश यूपी की सत्ता में राहुल से बहुत आगे निकल गये।












Click it and Unblock the Notifications