किंगफिशर ने की पायलटों से हड़ताल पर न जाने की गुजारिश

Kingfisher
मुंबई। घाटे में चल रही किंगफिशर एयरलाइंस ने मीडिया में चल रही उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि कंपनी अपनी हवाई सेवाएं बंद कर सकती है। पिछले 2 महीने से अपना वेतन न पाने वाले पायलटों ने हड़ताल करने की धमकी दी थी। जिसके बाद कंपनी के चेयरमैन विजय माल्‍या ने एयरलाइंस के सभी कर्मचारियों को वेतन देने का वादा किया था।

हड़ताल की धमकी देने वाले पायलटों से रविवार को एयरलाइंस के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी संजय अग्रवाल ने एयररलाइंस के पायलओं से मुलाकात की। उन्‍होंने पायलटों से हड़ताल पर न जाने की अपील की। इस मामले में अभी तक पायलटों का रुख साफ नहीं हो पाया है।

उधर बैंकों ने भी भारी कर्ज तले दबी किंगफिशर एयरलाइंस के कई खाते बंद कर दिए थे। किंगफिशर एयरलाइंस पर इस समय 7,057 करोड़ के कर्ज का बोझ है। एयरलाइंस को पिछली तिमाही में 444 करोड़ रुपए का घाटा उठाना पड़ा था।

सरकार ने भी किंगफिशर एयरलाइंस को किसी तरह की मदद देने से इंकार कर दिया था। नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने किंगफिशर को सरकार की तरफ से किसी भी तरह की मदद देने से मना किया था। उन्‍होंने कहा कि शर्तों का पालन न करने की वजह से कुछ समय के लिए किंगफिशर एयरलाइंस का लाइसेंस भी रद किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+