यूपी: दहेज के लिये विवाहिता की निर्मम हत्या

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के खुटहन इलाके के कपसिया गांव निवासी फूलचन्द यादव ने अपनी पुत्री कुसुम (23) की शादी 2007 में सरायख्वाजा क्षेत्र के मल्हनी गांव निवासी गुल्लू यादव के साथ की थी। शादी में मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपया न देने के कारण ससुराल वाले कुसुम को दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते थे।
उन्होंने बताया कि कल देर रात उसके पति गुल्लू, सास श्यामा देवी, देवर हीरालाल व देवरानी अनीता ने लोहे की रॉड व ईंट-पत्थर से मारकर कुसुम की हत्या कर दी। कुसुम के पिता फूलचन्द यादव की तहरीर पर उसके पति, सास, देवर व देवरानी के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications