हरियाणा: जाट अनशनकारियों की हालत बिगड़ी

वहीं आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलनकारी आज भी माइयड़ के पास रेलवे ट्रैक पर डटे रहे। वहां आमरण अनशन पर बैठे दो अनशनकारियों की हालत बिगड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उनकी सेहत का निरीक्षण कर रही है। गत दिवस खाप प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद भी आंदोलनकारियों के जोश में कोई कमी नहीं आई है।
सभी आरक्षण मिलने तक आंदोलन से पीछे नहीं हटने के मुड में नहीं है। आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी रामभगत मलिक ने बताया कि खाप प्रतिनिधियों की 26 सदस्यीय कमेटी की बैठक शनिवार की सुबह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से होगी। इसमें खाप प्रतिनिधियों की गत दिवस हुई बैठक में लिए गए फैसले को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। यदि मुख्यमंत्री उनकी मांग को बात मान लेते हैं तो इसको लेकर आंदोलनकारी भी आंदोलन को लेकर निर्णय लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री बात को नहीं मानते हैं तो खापें आंदोलन को लेकर निर्णय लेंगी। गत दिवस कुछ खापों के प्रतिनिधियों की महम में हुई बैठक के बाद हालात कुछ बदले हुए हैं।
महम में कुछ खापों के प्रतिनिधियों ने बैठक कर अभी आंदोलन ना करने का निर्णय लिया था। इस निर्णय को लेकर यहां कोई नहीं बोला, लेकिन उसको लेकर उनके अंदर रोष अवश्य दिखाई दिया। हालांकि आंदोलनकारी कह रहे हैं कि खाप प्रतिनिधि आंदोलन को लेकर जो निर्णय लेंगे वो उनको मान्य होगा।












Click it and Unblock the Notifications