दिल्ली पुलिस को मिली कॉल- बस में है बम, बचा सको तो बचा लो

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस को दोपहर डेढ़ बजे एक फोन आया, जिसमें एक आदमी ने कहा, "शहादरा से बदरपुर जा रही बस में बम है, दिल्ली को बचा सको तो बचा लो।" कॉल करने वाले ने बस नंबर की अंतिम चार संख्या और रूट नंबर भी बताया और फोन काट दिया। पुलिस ने इस कॉल को गंभीरता से लेते हुए प्रीति विहार के पास उस बस को रोक लिया और चारों तरफ से घेर लिया।
पुलिस ने तत्काल बस से सभी यात्रियों को बाहर निकाला और खोज-बीन शुरू की। करीब आधे घंटे की खोज-बीन के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। बस में कोई बम नहीं मिला।
फिर भी पुलिस इस कॉल को हलके में नहीं ले रही है। फिलहाल पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही अन्य बसों की चेकिंग शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications