मनमोहन के चुनावी प्रचार का दुश्मन बना माइक

चुनाव में पर्यावरण मुख्य मुद्दा बन गया है। महज दो मिनट के भाषण में सिंह को वहां उपस्थित करीब 30 हजार जनता नहीं सुन पाई क्योंकि लाउडस्पीकर में खराबी आ गई थी। गोवा कांग्रेस के प्रमुख सुभाष शिरोडकर ने कहा कि यह मानवीय गलती नहीं थी बल्कि हम अब भी जांच कर रहे हैं कि क्या गलत हुआ। हमें देखना होगा कि क्या कोई कार्रवाई करने की जरूरत है या नहीं।
सखालिम में प्रधानमंत्री के भाषण के बीच में लाउडस्पीकर में खराबी आ गई। खराबी आने के कुछ समय बाद तक सिंह भाषण देते रहे और फिर उन्हें अहसास हुआ कि लोग उनको नहीं सुन पा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि नये तटीय विनियमन जोन अधिसूचना में केंद्र सरकार ने गोवा की चिंताओं का समाधान किया है। माइक में खराबी आने के दौरान आधे घंटे तक सिंह मंच पर मौजूद राकांपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल से बात करते रहे। मंच पर गोवा के मुख्यमंत्री दिगंबर कामत भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications