यूपी: मौत बांटते हैं वोट मांगने वाले

Uttar Pradesh Map
सोनभद्र। सोनभद्र में पहाड़ और ट्रांसमिशन टावर गिर जाने से करीब 50 से ज्‍यादा मजदूरों की सोमवार की शाम दुखद मौत हो गई। इस मौत के मामने में यूपी सरकार के कद्दावर मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य के भांजे अनिल मौर्य, बसपा नेता राजबहादुर और एक राष्‍ट्रीय दैनिक के पत्रकार के पिता सहित 16 लोगों के खिलाफ हत्‍या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने नामजदों में से 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

आगे की बात करने से पहले आपको बताते चलें कि उत्‍तर प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ की सीमा पर स्थित सोनभद्र के बिल्‍ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में सोमवार की शाम अवैध खनन के चलते पूरा पहाड़ और पहाड़ पर बना विशाल ट्रासंमिशन टावर धस जाने से 50 से ज्‍यादा लोग दब कर मर गये। खबर लिखे जाने तक सिर्फ 20 लाशें ही बरामद की जा सकी है जिनमें सिर्फ 4 की शिनाख्‍त हो सकी है। पूरे पहाड़ में डायनामाइट की सुरंगें बिछी थीं।

प्रशासन ने डायनामाइट उड़ाने के बहाने लाशों की तलाशी का काम रोक दिया। विशाल पत्‍थरों और धंसे हुए भूभाग के नीचे दबी लाशों को निकालने का काम बिल्‍कुल बंद हो गया है। उसके उपर प्रशासन लाशों की गिनती पर पर्दा डालना शुरु कर दिया है। प्रशासन के इस घिनौने काम में शामिल है कुछ स्‍वनामधन्‍य पत्रकार जिन्‍हें समय-समय पर अवैध कमाई की जूठन चटा दी जाती है। कल शाम जो पहाड़ धंसा उससे लाइम स्‍टोन का अवैध खनन कराया जा रहा था और वह भी यह जानते हुए कि उसपर ट्रांजिशन टावर का भी बोझ है।

उल्‍लेखनीय है कि सोनभद्र में मौजूद समय में 200 से ज्‍यादा अवैध खननें चल रही हैं। खास बात तो यह है कि विस चुनाव के दौरान स्‍वामी प्रसाद मौर्य सोनभद्र जब वोट मांगने गये थे तो उन्‍होंने कहा था कि आप मतदान का प्रयोग कर बसपा सरकार को चुनें और हम अवैध खनन को बंद करवा देंगे। ऐसे में जिन 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है उसमें स्‍वामी प्रसाद मौर्य के भांजे अनिल मौर्य का भी नाम है। सूत्रों की मानें तो खनन अनिल मौर्य ही करा रहे थे और सोनभद्र में उनकी कई खाने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+