सांसदों के साथ बवाल में फंस सकते हैं केजरीवाल

Arvind Kejriwal
दिल्ली (ब्यूरो)। टीम अन्ना के सक्रिय सदस्य अरविंद केजरीवाल एक बार फिर सांसदों के साथ बवाल में फंस सकते हैं। इस बार सांसद उनके द्वारा सांसदों को बलात्कारी, हत्यारा और लुटेरा कहे जाने से खफा हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कहा है कि वह संसद में उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी। राजद के राष्ट्रीय महासचिव रामकृपाल यादव ने कहा कि केजरीवाल ने न केवल सांसदों का अपमान किया है बल्कि संसद और मतदाताओं का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि अगले महीने शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दौरान राजद विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएगी. उन्होंने पटना में कहा कि केजरीवाल ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है और उन्हें मानसिक आरोग्यशाला में भेज दिया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि केजरीवाल को देशद्रोह के आरोपों में गिरफ्तार किया जाए।

वहीं केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने रविवार को कहा, संसद में उन लोगों का बहुमत है जो देश के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वे वहां कड़ी मेहनत से पहुंचे हैं। इस तरह के बयान न सिर्फ लोकतंत्र और संसद बल्कि देश की जनता का भी अपमान करते हैं। इन बयानों से लोकतंत्र के कमजोर होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,मीडिया को इसे लोकप्रियता नहीं देनी चाहिए।

भाजपा महासचिव मुख्तार अब्बास नकवी ने केजरीवाल के बयान को खारिज करते हुए कहा, ऐसा बयान भारतीय लोकतंत्र, संविधान और संसद के खिलाफ है और अहंकारपूर्ण व्यवहार को दर्शाता है। यह व्यवहार अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, इस तरह के बयान दर्शाते हैं कि उन लोगों को भारतीय लोकतंत्र, भारतीय संविधान और संसद में कोई विश्वास नहीं है। संसद में मौजूद कुछ लोगों के खराब रिकार्ड की बात स्वीकार करते हुए नकवी ने कहा,उनके लिए आप अपनी संसदीय प्रणाली या लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म नहीं कर सकते।

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान ने कहा, यह लोकतंत्र पर हमला है। यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। पासवान ने केजरीवाल के साथ मंच साझा करने वाले राजनीतिक दलों और नेताओं की भी आलोचना की। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने यूपी के गाजियाबाद जिले में शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि इस संसद में 163 सदस्यों के खिलाफ जघन्य अपराध के मामले हैं। इस संसद में बलात्कारी बैठे हैं, हत्यारे और लुटेरे बैठे हुए हैं। हम कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि संसद में जन लोकपाल विधेयक पारित होगा? आप कैसे उम्मीद रख सकते हैं कि आप गरीबी और भ्रष्टाचार को रोक सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+