यूपी में कांग्रेस को लाइए विकास पाइए: सोनिया

सोनिया ने कहा कि यूपी में केवल भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल है, विकास का तो नामों निशान नहीं है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है, और वे दूसरे राज्य जाकर नौकरी करते है। शिक्षा और स्वास्थ के क्षेत्र में बदहाली है। इन तीनों दलों ने यहां केवल लूट मचाई और 22 साल तक उत्तर प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंकी।
उन्होंने बसपा सरकार के खिलाफ वार करते हुए कहा कि हमने युवाओं, मजदूरों, गरीबों, पिछड़ों, और अल्पसंख्यों के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के जरीए एक लाख करोड़ रूपया भेजा, लेकिन उसको प्रदेश सरकार नीगल गयी, उस पैसे को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी गयी। सोनिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश को बदलने का समय आ गया है। ऐसे में कांग्रेस को वापस लाइयें।












Click it and Unblock the Notifications