छठे चरण के लिए पार्टियों ने अपनी ताकत झोंकी

Parties Begin Final Push For UP's 6th Phase
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांच चरण पुरे हो चुके है। इन पांच चरणो में सभी राजनितिक दलों ने जी तोड़ मेहनत की और अब इन दलों का अगला निशाना छठें चरण का चुनाव है। पांचवें चरण के बाद छठें चरण के चुनाव के लिए सभी राजनितिक दल अपने वायदों की लंबी फेहरिस्‍त लेकर जनता के बीच जाने के लिए कमर कस तैयार हो चुके है।

प्रदेश की मुखिया मायावती की अगर बात करें तो मायावती शनिवार को मेरठ और सहारनपुर में रैली करेंगी। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव प्रबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में जनसभा करेंगे, वहीं सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद की कमान सम्‍भालेंगे। जहां एक तरफ प्रदेश के ये दोनों दल पूरी तैयारी में है वहीं भाजपा भी बाकी दो चरणों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

भाजपा भी छठें चरण के लिए अपने राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी को मैदान में उतारने जा रही है। छठें चरण में चुनावी सभाओं की सूची में नितिन गडकरी मेरठ के कैथवाड़ी और मुजफ्फरनगर में जनता को सम्‍बोधित कर अपनी तरफ करने की कोशिश करेंगे। वहीं पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह हाथरस, मथुरा में और भाजपा की स्टार प्रचारक उमा भारती शनिवार को बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, आगरा में जनता को सम्‍बोधित करेंगे।

भाजपा चुनाव के आखिरी चरणों के दौरान किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रखना चाहती है। इसके लिए भाजपा की स्‍टार प्रचारक हेमा मालिनी बड़ौत, खेकड़ा और सहारनपुर में जनता से वोट के लिए अपील करेंगी। इसके अलावा कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह देवबंद, सहारनपुर, ग्रेटर नोएडा के दादरी में और केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और पीएल पुनिया आगरा में जोर आजमाईस करते नजर आयेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+