रालोद ने की जयंत मामले में अधिकारी को हटाने की मांग
उन्होंने कहा कि चौधरी ने नोटिस का जवाब दिया और चुनाव आयोग इससे संतुष्ट है। दुबे ने जंयत चौधरी को निर्दोष बताते हुए कहा कि रालोद सांसद ने किसी तरह की आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया। उन्होंने जिला प्रशासन पर विपक्षियों को जानबूझकर परेशान करने व बसपा सरकार को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। दुबे ने कहा कि अधिकारी सरकार से मिले हुए हैं और इसलिए अन्य दलों के लोगों पर इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। यही कारण है कि जिला प्रशासन ने भेदभाव बरतते हुए निर्वाचन आयोग को गलत रिपोर्ट भेजी।
उन्होंने निर्वाचन आयोग से मथुरा के अधिकारियों को हटाने की मांग की। गौरतलब है कि गोवर्धन विधानसभा सीट के लिये मोगर्रा गांव में 19 फरवरी को मंच से रालोद प्रत्याशी मेघ ङ्क्षसह चौहान ने रूपये लुटाये थे। कुछ रूपये चौधरी को देते भी दिखाया गया था। वीडियो टेप देखने के बाद चौधरी और दो अन्य को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर चुनाव अधिकारी रेखा एस.चौहान ने नोटिस भेजा था। रालोद महासचिव ने कहा है कि चौधरी ने नोटिस का जवाब आयोग को भेज दिया था और आयोग उनके जवाब से संतुष्ट है।













Click it and Unblock the Notifications