26/11 के आतंकियों, आकाओं की बातचीत सुनेगा कोर्ट

mumbai terror attack
नई दिल्ली। मुंबई में 26 नवंबर को देश का दिल दहला देने वाली वारदात के दौरान आतंकियों और पाकिस्‍तान में बैठे उनके आकाओं के मध्‍य हुई बातचीत को सुप्रीम कोर्ट में सुनाया जाएगा। पाकिस्‍तानी आकाओं के बीच की बातचीत यह दर्शाती है कि हमला की नीति पूर्व नियोजित थी। महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश हुए पूर्व सॉलिसीटर जनरल गोपाल सुब्रमण्यम ने कहा कि न्यायालय में बातचीत सुनवाने में कोई समस्या नहीं है।

इन हमलों में दोषी ठहराए गये मोहम्‍मद आमिर कसाब की अपील पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा क‍ि वह कल महाराष्‍ट्र के वकिलों और कसाब की मौजूदगी में पाकिस्‍तान से आतंकियों के बीच बातचीत को सुनेंगे। पीठ यह बातचीत सुन पाये, इसके लिए सारे प्रबंध किये जा रहे है।

न्यायमूर्ति आफताब आलम और न्यायमूर्ति सी के प्रसाद की पीठ ने अभियोजन पक्ष के इस तर्क के बाद बातचीत सुनने का फैसला किया कि यह एक अहम सबूत है। पूर्व में अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में कहा था कि दस आतंकवादियों की पाकिस्तान में मौजूद उनके आकाओं के साथ लगातार बातचीत चल रही थी, इससे यह शाबित होता है कि इस पूर्व नियोजित हमले के लिए उनकी तैयारी बहुत पहले से चल रही होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+