जाट आरक्षण-सरकार के साथ बात पर अटकी बात

Jat Reservation
हिसार। जाट समुदाय को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने के लिए चल रहे आंदोलन में पिछले दो दिन की तरह हिसार-रेवाड़ी रेलमार्ग बंद रहा व सरकारी बसें दिल्ली रोड से रवाना नहीं हुई। जाट एक तरफ से कह रहे हैं कि उन्होंने रेलवे ट्रेक को नहीं रोका है जबकि वे पहले एक ट्रेन को रोक चुके हैं वहीं रेलवे प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है इसलिए वह हिसार-भिवान रेलमार्ग पर कोई ट्रेन नहीं चलने दे रहा।

समुदाय के लोग अब भी एक ही बात पर डटे रहे कि केंद्र व राज्य सरकार उनको आरक्षण में शामिल करे और समुदाय के लोगों पर दर्ज केस को खारिज किया जाए।

इस बात को लेकर दो दिन से प्रशासन समुदाय के लोगों को समझाने का प्रयास किया। सफल न होने पर मंगलवार की शाम करीब पौने 5 बजे जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी सहित अन्य विभागों के मंत्री रणदीप सुरजेवाला के साथ समिति की 11 सदस्यीय समिति की विशेष शुरू की गई।

संभावनाएं यही जताई जा रही हैं कि इस मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा और समुदाय के लोगों द्वारा आरक्षण के आंदोलन को फिलहाल समाप्त करने की घोषणा देर शाम तक हो सकती है।

मंत्री और समिति के बीच होने वाली बैठक में समिति के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल धारीवाल, जिला अध्यक्ष राम भगत मलिक, नफे सिंह, सूबे सिंह ढाका, किताब सिंह मलिक, दीपा सरपंच, दिलबाग सिंह, सूबे सिंह व अन्य शामिल थे। दूसरी तरफ समुदाय को आरक्षण खत्म करने के लिए प्रशासन सुबह से ही प्रयासरत था। प्रशासन के अधिकारियों ने समिति के समस्यों से कोई रास्ता नहीं निकलने पर आखिर में पिछले साल हुए जाट आरक्षण आंदोलन को खत्म करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए इस मामले में रणदीप ङ्क्षसह सुरजेवाला को बुलाने पर फैसला हुआ।

इस बात का पता चलने के बाद रैली स्थल पर एक बार तो किसी से बातचीत करने की बजाए शाम को ही रेलवे ट्रैक को रोकने को कह दिया गया। इस बीच वहीं पर समिति के कुछ लोगों की फिर आपात बैठक हुई और इस मामले में कोई भी अहिंसात्मक कार्य करने व ट्रैक पर जाने से फिलहाल रोका गया।

बसों के रूट बदले

जाट आरक्षण आंदोलन के आज तीसरे दिन रेल यातायात ठप्प रहने से विभाग को अकेले हिसार रेलवे स्टेशन से आज और कल में करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया है। लोगों को यहां से दिल्ली और बठिंडा जाने के लिए बहुत परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ रोडवेज में भी कल की तरह हिसार से दिल्ली जाने वाले रोडवेज की 175 बसों का रूट बरवाला से हांसी होते हुए डाइवर्ट रहा और पानीपत, जींद और भिवानी जाने वाली करीब 50 से अधिक बसों को भी इसी रूट से भेजने के कारण रोडवेज को एक दिन में करीब 1 लाख रुपए का नुकसान होने के चलते अब तक तीन लाख रुपए का नुकसान हो चुका है।

पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस लाईन में पुलिस अधीक्षक आश्विन शैणवी की अगुवाई में पुलिस का मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया। प्रात: पुलिस लाईन हिसार के परेड ग्राऊंड में सैंकड़ों पुलिस जवानों के साथ शैणवी ने आश्रु गैंस स्कैड, भीड़ को नियन्त्रित करने वाला दस्ता, विशेष कमाडों दस्ता आदि मॉक ड्रिल की गई। गौरतलब है कि हिसार जिले में रैपिड एक्शन फोर्स की दो कम्पनियां हिसार में पंहुच चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+