2जी मामले में सीवीसी ने दिखाई तेजी

ईडी के अधिकारी 22 फरवरी तथा आयकर विभाग के अधिकारी 24 फरवरी को आयोग के सामने पेश होकर जांच की ताजा स्थिति सामने रखेंगे। इसके अलावा इन सभी एजेंसियों के अधिकारियों को 2जी मामले में जांच पर विचार विमर्श के लिए भी बुलाया गया है, वे आयोग के समक्ष पेश होकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण देंगे। इस मामले में रिलायंस टेलीकॉम, स्वान टेलीकॉम व यूनिटेक सहित 17 आरोपी हैं। राजा के अलावा उनके पूर्व निजी सचिव आरके चंदोलिया, पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा, सांसद कनीमोझी तथा कलैग्नार टीवी के एमडी शरद कुमार भी आरोपी हैं।
इस संबंध में सुप्रीमकोर्ट ने दो फरवरी को 122 कंपनियों को आवंटित 122 2जी के लाइसेंसों को रद कर दिया था। उधर, बजट सत्र को लेकर पीएमओ भी परेशान है। उसे आशंका है कि विपक्ष इस मामले को लेकर एक बार फिर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा इसलिए संभावित हंगामे को शांत करने के लिए उसने दूरसंचार विभाग से कुछ ब्यौरे मांगे हैं। भेजे गए नोट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने पूर्व मंत्री दयानिधि मारन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों सहित कैग की रिपोर्ट देने को कहा है। हालांकि इसकी उपयोगिता कितनी होगी यह तो समय बताएगा पर पीएमओ विपक्षी हमले को कुंद करने की तैयारियों में जुट गया है।












Click it and Unblock the Notifications