तीन करोड़ की कार से भरी रफ्तार, मिली मौत

Road Accident
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली के मशहूर रियल एस्टेट एमवीएल कंपनी के मालिक पीए ऋषि के इकलौते बेटे की बचपना के कारण जान चली गई। तीन करोड़ की इटेलियन लैंबोर्गिनी कार में जलवा दिखाते हुए ओवरटेक करने की कोशिश की। नतीजा अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए साइकिल सवार से जा टकराई। हादसे में घायल एक साइकिल सवार जिंदगी की जंग लड़ रहा है। अनुकूल की इसी साल 19 नवंबर को शादी हुई थी। वह कंपनी में डायरेक्टर भी था एमवीएल कंपनी मोबाइल भी बनाती है।

बीआरटी कॉरिडोर पर तड़के ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हुई इटेलियन लैंबोर्गिनी कार डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए साइकिल सवार से जा टकराई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और इसे चला रहे एमवीएल के मालिक के बेटे की मौत हो गई। सैनिक फार्म में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी पीए ऋषि का बेटा अनुकूल ऋषि अपने दोस्त को नोएडा छोड़ने के बाद घर जा रहा था। कृषि विहार के पास उसकी इटेलियन कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान अनुकूल ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करनेकी कोशिश की। तभी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के के परखच्चे उड़ गए।

अनुकूल के शव को देखने से अंदाजा लगाया गया है कि टूटी रेलिंग पेट में लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर लगने के बाद वह सामने जा रहे एक साइकिल सवार को पीछे से जा टकराई। इससे दक्षिणपुरी निवासी किशनलाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने दोनों को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अनुकूल को मृत घोषित कर दिया।

तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार की चपेट से घायल हुए किशनलाल का कहना है कि उन्हें तेज झटका लगने के बाद कुछ भी याद नहीं कि क्या हुआ। होश में आने के बाद उन्होंने खुद को अस्पताल में पाया। उनके बेटे हेमराज ने बताया कि रोज की तरह उनके पिता साइकिल से मूलचंद अस्पताल के पास स्थित स्कूल जा रहे थे। सुबह पांच बजे हुए हादसे की सूचना पुलिस ने उन्हें करीब पौने बारह बजे दी। हेमराज ने बताया कि उनके पिता के सिर, पीठ और गर्दन में चोट लगी है। डाक्टरों के मुताबिक, उनकी तीन-चार पसलियां भी टूट गई हैं। हेमराज के मुताबिक , उनके घर में मां, दोनों भाइयों की पत्नियां और बच्चे हैं। पूरे परिवार का भरण-पोषण किशनलाल ही करते हैं। हालांकि वह और उनका भाई प्रेम प्राइवेट नौकरी करते हैं।

नहीं बांध रखी थी सीट बेल्‍ट

हादसे की जांच कर रही पुलिस ने पाया कि फरारी श्रेणी में आने वाली कार में बैठे अनुकूल ने सीट बेल्ट नहीं बांध रखी थी। हालांकि हादसे के दौरान कार का सेफ्टी एयर बैग खुल गया था, लेकिन अनुकूल के पेट में किसी गहरी चोट से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलासा होगा कि हादसे की असली वजह क्या थी।

उधर, खेलगांव के पास एक वीपीआईपी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि यह कार किसकी है इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी है पर पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार पर विदेश मंत्रालय का स्टीकर लगा हुआ है। इस लिए कयास लगाया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय का ही कोई अधिकारी इसमें सवार था औऱ दुर्घटना के बाद वह फरार हो गया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+