सीएनजी वैन में आग लगने से तीन बच्चे जिंदा जले
ये सभी ठेके पर खेती करते हैं। विजय ने फसल को मंडी तक पहुंचाने के लिए ओमप्रकाश से मारुति वैन खरीदी थी। कई माह से विजय ने वैन को अपनी झोपड़ी से 500 मीटर की दूरी पर खड़ा कर रखा था। विजय की तीन साल की बेटी विशाखा, महकू लाल का आठ साल का बेटा दिनेश कुमार और मट्टो मंडल का 10 साल का बेटा कुनाल बृहस्पतिवार शाम वैन में खेल रहे थे। वैन में आग लगने के बाद बच्चों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। आग का पता चलने पर विजय ने आवाज लगा कर अन्य लोगों को बुलाया। सभी पानी से भरी बाल्टियां लेकर मौके पर पहुंचे।
जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक तीनों बच्चे वैन के अंदर जिंदा जल चुके थे। थाना प्रभारी सत्यबीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला है कि बच्चे माचिस लेकर वैन में खेल रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि बच्चों ने खेलने के दौरान माचिस जला दी होगी, जिससे आग लग गई। प्राथमिक जांच में सीएनजी भी वैध बताई गई है। एसीपी कुलदीप सिंह और खेड़ी पुल चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने मौका मुआयना किया।













Click it and Unblock the Notifications