दिल्ली आतंकी हमले में शामिल बाइक मिली

Delhi Blast
दिल्ली (ब्यूरो)। वो लाल रंग की बाइक पुलिस को मिल गई है, जिसका इस्तेमाल इस्राइली दूतावास की कार में विस्फोट के लिए किया गया था। पुलिस को संदेह है कि यह चोरी की बाइक हो सकती है। हालांकि अभी तक साफ नहीं है इसके पीछे कौन है। इस्राइल कह रहा है कि इसके पीछे ईरान है। ईरान मना कर रहा है। दिल्ली में रह रहे ईरान, सीरिया और लेबनान के लोगों से पूछताछ चल रही है, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।

पुलिस ने विस्फोट में इस्तेमाल की गई लाल रंग की मोटर साइकिल को दक्षिण दिल्ली से बरामद किया। संभवत: इस मोटर साइकिल का उपयोग इस्राइली राजनयिक की कार में मैग्नेटिक बम चिपकाने में इस्तेमाल किया गया था। यह लाडो सराय क्षेत्र में एक पार्क के पास लावारिस हालत में मिली। पुलिस के मुताबिक, इस मोटर साइकिल को तीन बार बेचा गया। इसका आखिरी मालिक गुड़गांव का था। इस व्यक्ति से हमले से संबंध होने के बारे में पूछताछ की जा रही थी। जांचकर्ताओं की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब नई दिल्ली के कनाट प्लेस एरिया में लाल रंग की एक अन्य मोटर साइकिल पाई गई। इसका कोई दावेदार नहीं मिला। पुलिस ने बाद में बताया कि यह मोटर साइकिल चोरी की थी। दोनों मोटर साइकिलों से फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। धमाके में इस्तेमाल सामग्री की शुरुआती फारेंसिक जांच में इसमें पोटेशियम क्लोरेट और नाइट्रेट पाया गया है। विस्फोटक का वजन 250 से 300 ग्राम होने का अनुमान है।

इस बीच, भारत में इस्राइल के राजदूत अलोन उस्फिज ने बुधवार को विदेश मंत्री एसएम कृष्णा से भेंट कर घटना और इसकी जांच की अब तक की प्रगति के बारे में बातचीत की। इस्राइली दूतावास ने अपने लिए और अधिक सुरक्षा की मांग की है। सरकार ने उन्हें हरसंभव मदद और सुरक्षा मुहैया कराने का वादा किया है। उस्फिज ने कृष्णा को बताया कि इस्राइल, फारेंसिक विशेषज्ञ सहित अपनी विशेष टीम जांच में मदद को भारत भेजना चाहता है। विदेश मंत्री ने इस पर सहमति जताई। गौरतलब है कि जहां इस् राइल ने इस धमाके में ईरान और आतंकी संगठन हिज्बुल्ला का हाथ होने का आरोप लगाया है वहीं भारत इस बारे में साफ तौर पर कुछ भी नहीं कह रहा है। उसका कहना है कि किसी व्यक्ति, संगठन या देश के घटना से संबंध होने के अभी कोई सुबूत नहीं मिले है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+