पीओके की विवादित जगह चीन को दे सकता है पाक

PoK
वाशिंगटन। पड़ोसी देश पाकिस्‍तान और चीन अब सीधे तौर पर दबंगई पर उतर आए हैं। ची और पाकिस्‍तान ने भारत को घेरने की रणनीति बनाई है। जिसके लिए पाकिस्‍तान ने कश्‍मीर की अपने कब्‍जे की गिलगित-बाल्टिस्‍तान की 72,971 वर्ग किलोमीटर की विवादास्‍पद जगह को चीन को 50 साल के लिए लीस पर देने की रणनीति बनाई है।

यह रिपोर्ट मिडिल ईस्‍ट मीडिया रिसर्च इंस्‍टीट्यूट ने जारी की है। जिसके लिए उसने इस क्षेत्र के उर्दू अखबारों में छपी खबरों का हवाला दिया है। गौरतलब है कि पाकिस्‍तानी सेना के प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कियानी चीन के दौरे पर गए थे। उसी दौरान दोनों देशों ने मिलकर इस रणनीति को अंजाम दिया था।

पाकिस्‍तान और चीन की यह रणनीति भारत के लिए चिंता का कारण हो सकती है। दोनों देश मिलकर इस क्षेत्र में विकास के बहाने हथियारों का जखीरा तैयार कर सकते हैं। इस तरीके से चीन भारत को घेरने में भी कामयाब हो सकता है। पाकिस्‍तान इस क्षेत्र को लीज पर देने के पीछे विकास का बहाना बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+