छिटपुट बवाल, नियमों की धज्जियां और दूसरे चरण में 61 फीसदी मतदान

UP Assembly Polls
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के महासंग्राम का दूसरा चरण भी आज समाप्‍त हो गया। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो 9 जिलों में 59 विधानसभा सीटों के लिये मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्‍न हुआ। इसी के साथ साथ दूसरे चरण में 1098 उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का फैसला ईवीएम में बंद हो गया जो आगामी 6 मार्च को खुलेगा। प्रत्‍याशियों में 1021 पुरुष, 76 महिला और एक किन्‍नर शामिल हैं। दूसरे चरण में 1.94 करोड़ योग्य मतदाता थे।

राज्‍य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार दूसरे चरण में 61 फीसदी मतदान हुआ। मौसम खुला रहने के कारण मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचे। सुबह और दोपहर तक मतदान का प्रतिशत कम रहा लेकिन तीन बजे के बाद मतदान में तेजी आई और इस कारण इस वर्ष मतदान का प्रतिशत 2007 के 46.7 प्रतिशत को पार कर गया। दूसरे चरण में जिन नौ जिलों में मतदान हुआ उनमें आजमगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, मऊ और देविरया शामिल हैं।

प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्‍हा ने बताया कि सुबह‍ मतदान में धीमी लेकिन उपेक्षित तेजी दिखी। इससे साफ हो गया था कि मतदान का प्रतिशत 2007 के आंकडे को पार कर जासेगा। श्री सिन्हा ने बताया कि मौसम साफ रहने के अलावा इस वर्ष चुनाव में पहली बार हिस्सा ले रहे मतदाताओं ने मतदान के आंकड़ों में वृद्धि में अहम योगदान दिया। बकौल सिन्हा, कुशीनगर में दोपहर तक 50 फीसदी मतदान हो चुका था, जो असामान्य बात रही।

मौर्या ने उड़ा दी चुनाव आयोग की धज्जियां

सत्‍तारुढ़ पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और मुख्‍यमंत्री के बेहद करीबी माने जाने वाले स्‍वामी प्रसाद मौर्या ने चुनाव आयोग की धज्जियां उड़ा दीं। दरअसल हुआ यह कि स्‍वामी प्रसाद मौर्या बिना किसी अनुमति के पोलिंग बुथ का औचक निरीक्षण करने पहुंच गये। ईवीएम मशीन की सुरक्षा में तैनात गार्ड ने उन्‍हें रोक लिया, बस क्‍या था मौर्या ने इसे अपनी शान के खिलाफत ले ली और सुरक्षा गार्ड को नियम कानून समझाने लगे।

मगर मौर्या ने जो कुछ भी समझाया वह सच में समझ के परे था। तो आईए सुरक्षा गार्ड और मौर्या के बीच हुए नोंकझोंक की एक झलक आपको बता दें। मौर्या जैसे ही ईवीएम के पास पहुंचे गार्ड ने उनसे कहा कहां जा रहे हैं? मौर्या ने कहा कि मैं चेकिंग पर आया हूं। इसपर गार्ड ने कहा कि मैं आपको अंदर नहीं जाने दूंगा। बस मौर्या भड़क पड़े और कहा कि "तुम मुझे कानून ना समझाओ, कानून से उपर कंडिडेट होता है और मैं तुम्‍हें देख लूंगा।"

मुख्‍तार के चुनावी क्षेत्र में चली लाठियां

यूपी महासंग्राम के चक्रव्‍यूह के दूसरे द्वार को भेदने की प्रक्रिया आज पूरब में सूरज निकलने के साथ ही शुरु हो गया। सुबह सात बजे से ही मतदान शार्तिपूर्ण जारी थी कि अचानक लगभग 10 बजे बाहुबली विधायक मुख्‍तार अंसारी के क्षेत्र मऊ में हंगामा शुरु हो गया। अफवाहों के चलते लोगों में भगदड़ मच गई। सुरक्षाबलों को स्थिति पर काबू पाने के लिये लाठी भाजनी पड़ी जिसमें तीन महिलाओं को गंभीर चोट आ गई। जख्‍मी महिलाओं को इलाज के लिये सरकारी अस्‍पातल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

संतकबीरनगर में हंगामा

संतकबीरनगर के सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाताओं ने हंगामा काटा। यहां पर 64 लोगों का नाम वोटर लिस्‍ट में नहीं था। जिससे वह भड़क गये और मतदान केंद्र पर ही हंगामा शुरु कर दिया।

इन छिट-पुट घटनाओं के बीच दूसरे चरण का चक्रब्‍यूह समाप्‍त हो गया। चुनाव आयोग से प्राप्‍त आंकड़ों की मानें तो देवरिया में 54 फीसदी, कुशीनगर में 50 फीसदी, गोरखपुर में 56 फीसदी, आजमगढ़ में 57 फीसदी, संतकबीरनगर में 56 फीसदी, महाराजगंज में 59 फीसदी और गाजीपुर में 63 फीसदी मतदान हुआ। मऊ और बलिया के आंकडों की जानकारी नहीं मिल सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+