प्रियंका ने सपा प्रत्याशी को दिया कांग्रेस का न्यौता

रायबरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहीं पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाडा ने आज रायबरेली में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी से भी समर्थन मांग लिया और उसे कांग्रेस में आने का न्यौता दे दिया। सुबह अपने रोड शो के दौरान प्रियंका का सामना सदर सीट से सपा के प्रत्याशी आर. पी. यादव से हुआ।

यादव ने अपना परिचय देते हुए खुद को किसान का बेटा बताया और प्रियंका से आशीर्वाद मांगा। यादव ने भाषा को बताया कि प्रियंका ने उनसे कहा वहां (सपा में) क्या पड़े हो, कांग्रेस में आ जाओ-आपका सम्मान होगा। यादव ने प्रियंका से कहा कि वह सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के सिपाही हैं और वह रायबरेली सदर सीट जीतेंगे। इसके पूर्व, प्रियंका ने जनसम्पर्क किया एवं हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्रा के निवासियों का हाल लिया।

दूर-दूर तक पैदल चलकर लोगों से मिलने के साथ-साथ वह समाजवादी पार्टी के स्थानीय दफ्तर के बाहर जमा भीड़ से भी मिलीं। प्रियंका को जनपद इंटर कालेज में एक जनसभा को सम्बोधित करना था लेकिन उस वक्त स्कूल में शिक्षण कार्य जारी होने के कारण आचार संहिता के उल्लंघन की आशंका के चलते वह विद्यालय के अंदर नहीं गयीं और कालेज परिसर के बाहर लोगों से मुलाकात की। प्रियंका के साथ कल मंच पर नजर आए उनके बच्चे रेहान तथा मिराया आज रोड शो के दौरान उनके साथ नहीं थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+