लोकपाल बिल के लिये यूपी चुनाव सेमीफाइनल: किरण बेदी
टीम अन्ना के सदस्यों ने गुरुवार को इंडिया अगेंस्ट करप्शन की सभा के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ इसी अंदाज में आवाज बुलंद की और आमजन को नसीहत दी कि वोट उसी को दें, जो सशक्त जनलोकपाल बिल की बात करे। किरण बेदी ने कहा कि प्रदेश को पिछड़पन से बचाने के लिये भ्रष्ट प्रत्याशियों को कतई वोट ना दें।
कोर कमेटी की प्रमुख सदस्य किरण बेदी ने कहा कि जनता को अब यह खुद ही तय करना होगा कि उसे मजबूत जनलोकपाल बिल चाहिए या फिर देश के भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली सरकार। किरण बेदी ने कहा कि जब स्वच्छ और इमानदार छवि के लोग सदन में नहीं पहुंचेंगे तो फिर सशख्त लोकपाल बिल कैसे तैयार होगा। इसके लिये वोट उसी को दें जो विश्वासपात्र और इमानदार हो। इस पूरे प्रकरण में एक रास्ता निकालते हुए किरण बेदी ने कहा कि अगर प्रत्याशी पसंद नहीं है तो उसके लिये 49ओ फार्म भरें।













Click it and Unblock the Notifications