यूपी में विकास चाहिए तो बसपा को उखाड़ फेंकना होगा: सपा
कौशांबी। यूपी में चुनावी पारा चढ़ चुका है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टी एक दूसरे पर हमलावर हो गये हैं। इसी क्रम में कौशांबी में सपा के महासचिव आजम खां ने बसपा सरकार पर हमला बोल दिया। आजम ने कहा कि बसपा सरकार जब तक प्रदेश में रहेगी विकास नहीं होगा। आजम खां ने कहा कि अगर यूपी में विकास देखना है तो बसपा को बाहर का रास्ता दिखाना होगा।
उल्ल्ेखनीय है कि गुरुवार को आजम खां ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीएसपी के शासनकाल में सरकारी खजाने से 40 हजार करोड़ रुपये पत्थर के हाथी लगवाने पर खर्च कर दिए गए जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि बीएसपी के विरुद्ध मतदान करके उसे सत्ता से बेदखन करें।
आजम खां ने कहा कि कांग्रेस की 4.5 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण दिये जाने की घोषणा महज दिखावा है। इससे अल्पसंख्यकों का कोई भला होने वाला नहीं है। अल्पसंख्यकों से निवेदन करते हुए आजम सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण हैं इसस लिये सोच समझकर मतदान करें। आजम खां ने दावा किया कि अल्पसंख्यकों की हित केवल सपा शासन में ही सुरक्षित है।













Click it and Unblock the Notifications