नकल करवाने के मामले में शिक्षा मंत्री को क्लीन चिट

Students
दिल्ली (ब्यूरो)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शिक्षा मंत्री सईद पीरजादा को क्लीन चिट दे दी है। पीरजादा पर आरोप था कि उन्होंने अपने बेटे को दसवी की परीक्षा में नकल करवाई। पीरजादा के पुत्र इमाम सूबान को साल 2009 में हुई दसवीं की परीक्षा में दो सब्जेक्ट उर्दू एवं गणित में नकल करवाने का आरोप है। आरोप है अधिकारियों ने अंसार सीट भरी थी।

पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा शिक्षा मंत्री सईद पीरजादा को दसवीं कक्षा में बेटे को नकल करवाए जाने संबंधी आरोप में क्लीन चिट दी गई। क्राइम ब्रांच ने रिपोर्ट दी है कि मंत्री नकल मामले में शामिल नहीं हैं, बल्कि बोर्ड के अधिकारियों ने नकल मामले में मदद की है। क्राइम ब्रांच द्वारा हालांकि पीरजादा के पुत्र इमाम सूबान को साल 2009 में हुई दसवीं की परीक्षा में एक सब्जेक्ट नहीं, बल्कि दो सब्जेक्ट उर्दू एवं गणित में नकल करवाए जाने संबंधी रिपोर्ट राज्य के मुख्यमंत्री को सौंपी गई। रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा विभाग की मिलीभगत से इमाम सूबान की आंसर शीट अधिकारी द्वारा लिखी गई है।

वहीं क्राइम-ब्रांच रिपोर्ट में सूबान का विस्थापन एक परीक्षा केंद्र से दूसरी जगह किए जाने की भी पुष्टि की गई। स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने संबंधी सदस्यों पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया। उधर राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा शिक्षा मंत्री सईद पीरजादा के खिलाफ सौंपी गई रिपोर्ट यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को भेज दी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान शिक्षा मंत्री सईद पीरजादा पर लगाए गए संगीन आरोपों को लेकर प्रदेश कांग्रेस पार्टी असमंजस में पड़ गई है।

इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस नेता गुलाम नबी मोंगा ने बताया कि क्राइम-ब्रांच पुलिस द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट को देखे बिना वह सईद पीरजादा के त्यागपत्र बारे कुछ नहीं कह सकते। वहीं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने गठबंधन सरकार को आज तक की सबसे भ्रष्ट सरकार करार देते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को पद छोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार की कमान संभाले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला राज्य के शिक्षा मंत्री सईद पीरजादा के खिलाफ कार्रवाई करने में असमर्थ रहे हैं। इसके चलते उन्होंने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को संबंधी रिपोर्ट की कापी भेज कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+