सोनिया आतंकियों के मरने पर आंसू बहाती हैं: गडकरी

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा है कि मिर्जापुर में चुनावी सभा में कहा कि अफजल गुरु को उच्चतम न्यायालय ने फांसी की सजा छह वर्ष पहले सुनायी थी इसके बावजूद फांसी नहीं दी गयी इसका कांग्रेस को जवाब देना चाहिये। उन्होंने कहा कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है।
कांग्रेस के लोग आतंकियों के घर जाते हैं पर उन्हे शहीदों के घर जाने में शर्म लगती है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में मुसलमानों की हालत किसी से छिपी नहीं है। वे कबाड़, ड्राइवर और मजदूरी हैं वहीं गुजरात की भाजपा सरकार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वहां मुसलमान खुशहाली का जीवन जी रहे हैं और वे विकास के पथ पर हैं।
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह मुस्लिमों को 18 फीसदी आरक्षण देने की बात कर रहे हैं१ कांग्रेस 9 फीसदी देने का वादा कर रही है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने पचास फीसदी से ज्यादा आरक्षण नहीं देने पर अपना निर्णय दे चुकी हैं। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर मजहवी आधार पर आरक्षण देना है तो संविधान में संशोधन करना पड़ेगा या अब तक पिछड़ों और दलितों को दिये जा रहे आरक्षण से कटौती करनी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा दलितों एंव पिछड़ों के सीमा से कटौती के खिलाफ है। भ्रष्टाचार पर हमला बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेसी अपना माल समझकर जनता को लूट रहे हैं। सोनिया दिल्ली में लूट रही हैं तो मायावती लखनऊ को लूट रही हैं।
सपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर उनका कोई विश्वास नहीं है अन्यथा इलाहाबाद हाईकोर्ट पर सपा हमला न बोलती न ही हल्ला बोल के नाम पर मीडिया पर हमला होता। विधानसभा के सभापति के पिटाई उनके लोकतंत्र का वास्तविक रुप है। उन्होंने कहा कि जाति के नाम पर राजनीति में विकास स भव ही नहीं है। उन्होंने कहा जनता से अपील की कि मतदान ठोक बजाकर करें।












Click it and Unblock the Notifications