राष्ट्रमंडल मामला: सीबीआई जज वकील से हुए खफा

विशेष सीबीआई न्यायाधीश तलवंत सिंह राष्ट्रमंडल टाइमिंग, स्कोरिंग एंड रिजल्ट सिस्टम (टीएसआर) घोटाले मामले की सुनवाई कर रहे हैं। न्यायाधीश उस समय नाराज हो गये जब आरोपियों में से एक की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील रमेश गुप्ता ने कहा कि अभियोजक और नायब अदालत (पुलिस के प्रतिनिधि) न्यायाधीश के कक्ष में गये जिससे यह धारणा बनती है कि निष्पक्ष मुकदमा नहीं चल रहा है।
न्यायाधीश ने कहा कि एक वरिष्ठ वकील को बेहद सम्मनित ढंग से व्यवहार करना चाहिए तथा अन्य वकीलों के लिए एक मिसाल कायम करनी चाहिए थी। रमेश गुप्ता आज अदालत में पेश होने के बाद ऐसा करने में विफल रहे। ऐसा प्रतीत होता है कि वरिष्ठ वकील रमेश गुप्ता ने इस अदालत के बारे में जो गलत विपरीत टिप्पणी की है वह दुर्भावनावश की गयी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ वकील रमेश गुप्ता के आचारण को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के संग्यान में लाया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications