तो कैसे होगा कांग्रेस-सपा का गठबंधन?

लखनऊ। पिछले कुछ समय से यह अटकलें लगायी जा रही है कि सपा व कांग्रेस चुनाव उपरांत गठबंधन कर सकते हैं। हालांकि कांग्रेस व सपा ने कई मौकों पर इस आंशकों को खारिज किया लेकिन सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस का सपा की आवश्यकता है सपा को कांग्रेस की नहीं।

अखिलेश यादव कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की उस टिप्पणी पर खासे नाराज दिखे जिसमें राहुल ने कहा था कि समाजवादी पार्टी में गुंडों की जमात है और वह चुनाव बाद सपा को समर्थन नहीं देंगे। सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद सपा को कांग्रेस के समर्थन की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस महासचिव बार-बार सपा को समर्थन नहीं दिये जाने की बात कह कर यह बताना चाहते हैं कि कांग्रेस के बिना राज्य में सपा की सरकार नहीं बनेगी?

अखिलेश ने कहा कि पार्टी को कांग्रेस के समर्थन की आवश्यकता नहीं है लेकिन कांग्रेस यह नहीं कह सकती कि केन्द्र में उसे सपा के समर्थन की जरूरत नहीं है। उन्होंने बंद शब्दों में इशारा कर दिया कि केन्द्र में कांग्रेस सरकार सपा के समर्थन की बदौलत ही चल रही है। अखिलेश यादव ने साफ शब्दों में कहा कि सपा यदि समर्थन वापस ले तो केन्द्र सरकार का कोई अस्तित्व नहीं रहेगा। उन्होंनें कहा कि गठबंधन अब राजनीतिक बाध्यता है लिहाजा कांग्रेस यह कहने की हैसियत में नहीं है कि उसे केन्द्र में सपा के समर्थन की जरूरत नहीं है।

सपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि कांग्रेस महासचिव ने वाराणसी में यह बयान दिया था कि कांग्रेस प्रदेश में गुंडों और चोरों को समर्थन नहीं देगी। राहुल गांधी को इस बात का खुलासा करना चाहिए कि उन्होंने चोर और गुंडा किसे कहा। उन्होंने कहा कि वे लोग कौन हैं जो दिल्ली के बटला हाउस में प्रदेश के युवकों को फर्जी मुठभेड़ में मरवा देते हैं। उन्होंनें दावा किया कि चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+