मासूम को रेलवे ट्रैक पर फेंकने वाला पड़ोसी निकला

Police
दिल्ली (ब्यूरो)। रात भर ट्रेन गुजरती रही लेकिन चमत्कारिक रूप से मासूम की जिंदगी की जंग जीतने में कामयाब रही थी। अब खुलासा हो गया है कि उस आठ साल की नगमा को उसी के मोहल्ले में रहने वाले फिरोज उर्फ संजय (18) ने अगवा कर रेलवे ट्रैक पर फेंका था। वारदात कर वह आगरा भाग गया। उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली गई है और गिरफ्तारी केलिए पुलिस टीमें आगरा रवाना हो गई हैं। यह खुलासा एसएसपी रघुबीर लाल ने किया। उन्होंने कहा कि फिरोज ने वारदात क्यों की, यह उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा। हालांकि मंगलवार देर रात तक वह हत्थे नहीं चढ़ सका था। बार-बार लोकेशन चेंज कर रहा था। कैला भट्टा के स्क्रैप व्यापारी साबिर की बेटी नगमा को रविवार सुबह अगवा कर लिया गया था। सोमवार सुबह वह चिपियाना में रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली थी।

नगमा के पास से पुलिस को मूंगफली और 30 रुपये मिले थे। कुदरत का करिश्मा ही था कि रातभर में उसके ऊपर से 60 ट्रेनें गुजरने के बावजूद वह सलामत रही। उसके कूल्हे में फ्रेक्चर है। उसे जिला अस्पताल से दिल्ली के जीटीबी रेफर किया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस रंजिशन वारदात होना मान रही थी। 24 घंटे की छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को ट्रेस करने का दावा किया। एसएसपी ने बताया कि नगमा को मूंगफली और पैसे देकर कैला भट्टा के ही रहने वाले फिरोज उर्फ संजय ने अगवा किया था। फिरोज कबाड़ का काम करता है।

सूत्रों के मुताबिक छानबीन के दौरान पुलिस को नगमा और उसके परिजनों ने ही क्लू दिया, जिसके जरिए वारदात के आरोपी का पता चल सका। पुलिस को जानकारी मिली कि नगमा को अगवा कर आरोपी अपने घर ले गया था। उस वक्त घर पर सिर्फ उसका पिता था। पिता ने बताया कि फिरोज रविवार रात दो बजे घर आया था। देर से आने का कारण पूछने पर उसने बताया कि वह दादरी जाम में फंस गया था। सूत्रों की मानें तो पुलिस छानबीन में पता चला है कि नगमा को कुछ सुंघाकर आरोपी ने बेहोश भी किया था। इसके बाद उसे चिपियाना में रेलवे ट्रैक पर फेंका गया। पुलिस का मानना है कि फिरोज के अपने घर आने का समय रात करीब डेढ़ बजे है, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने नगमा को 12 से एक बजे के दौरान ट्रैक पर फेंका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+