यूपी: माध्यमिक शिक्षा परिषद के डायरेक्टर गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय मोहन को रमाबाईनगर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की सुबह कानपुर पुलिस ने संजय मोहन को पहले हिरासत में लिया था। हिरासत में पूछताछ के दौरान संजय को गिरफ्तार कर लिया गया। संजय मोहन ने पैसे लेकर टीईटी परीक्षा में पास कराने और इंटरनेट द्वारा परीक्षा परिणाम में फेरबदल करने का आरोप था।
पुलिस ने बताया कि इससे पूर्व भी दिसंबर माह में इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 82 लाख रुपये बरामद किया था। पुलिस इस गिरफ्तारी को टीईटी घोटाले में सबसे बड़ा खुलासा मान रही है। इस पूरे मामले में 8 जनवरी को आगरा से दो अध्यापकों को भी गिरफ्तार किया गया था जिन्होंने इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया था।












Click it and Unblock the Notifications