ट्विटर के बाद अब फेसबुक पर आयेगा पीएमओ

सूत्रों ने बताया कि अब पीएमओ में फेसबुक पर अकाइंट खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। नीति निर्धारण किया जा चुका है। वह किसी भी दिन आपको फेसबुक पर दिख सकता है।
उधर, सूचना तकनीक और संचार राज्य मंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि सरकार का इरादा किसी सोशल नेटवर्किंग और अन्य वेब साइटों को बंद करने का नहीं है। लेकिन इन साइटों को भारतीय कानून की सीमा में रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार बोलने की आजादी पर अंकुश नहीं लगाएगी लेकिन इन वेबसाइटों को भारतीय परिवेश के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications