अंतरिक्ष कार्यक्रम में चुनी गयीं वंदना

इस 46 वर्षीय अध्यापिका को हनीवेल एजुकेटर्स जेट स्पेस स्कालरशिप सम्मान से नवाजा गया है। अब वह अंतरिक्ष विज्ञान में और ज्ञान हासिल करेंगी तथा अपने इस ज्ञान और जानकारी को दिन प्रतिदिन कक्षा कार्य में प्रयोग करेंगी। वंदना जल्द ही उन 19 अमेरिकी शिक्षकों से जुड़ेंगी जिन्हें स्पेस फाउंडेशन ने अंतरिक्ष तथा विज्ञान शिक्षा के सक्रिय प्रचार के लिए चुना है।
वंदना पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई को अपना प्रेरणास्रोत मानती हैं और उनके मन में कल्पना चावला के लिए भी बहुत सम्मान है। उन्होंने पुणे के विद्या वैली स्कूल की प्रधानाचार्य नलिनी सेनगुप्ता को भी इस सफलता का श्रेय दिया। वह इस स्कूल में पिछले पांच साल से पढा रही हैं। इसी सफलता के लिए लगातार प्रयासरत थी।












Click it and Unblock the Notifications