दिल्ली में बाइकर्स गैंग का राज, विदेशियों को भी लूटा

पहली घटना तीन फरवरी की है। जहां बाइकर्स गैंग ने चाणक्यपुरी में फ्रांस के राजदूत का पर्स झटक लिया फ्रांस के राजदूत भूरे रंग का हैंड बैग लेकर इटली दूतावास के पास टहल रहे थे। दोपहर करीब पौने तीन बजे बाइक सवार दो बदमाश उनका बैग झपटकर फरार हो गए। बैग में दस हजार रुपये, दो क्रेडिट कार्ड, राजदूत के कार्ड, फ्रेंच मेडिकल इंश्योरेंस कार्ड, ब्लैकबेरी मोबाइल फोन, सेमसन का मोबाइल फोन व कई सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। फ्रांस दूतावास के कर्मचारी महमोदी तोजी ने चाणक्यपुरी थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
दूसरी घटना 4 फरवरी की है। जब बाइक सवार दो झपटमार ने तुगलक रोड इलाके में जापानी महिला फुकी योशीमोटो का पर्स झपट लिया। फुकी हाल ही में दिल्ली आई है। शनिवार की शाम 6.40 बजे वह ऑटो से साकेत से पहाड़गंज स्थित होटल जा रही थीं। वह लक्ष्मी नारायण स्ट्रीट, राजगुरु रोड, पहाड़गंज स्थित यश पैलेस में ठहरी हुई हैं। औरंगजेब रोड, तुगलक रोड के पास काले रंग का हेल्मेट व जैकेट पहने दो बदमाश उनके हाथ से पर्स झपट कर फरार हो गए। पर्स झपटने के कारण उनके हाथ कट गए। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पर्स में 50 हजार रुपये, पासपोर्ट, मोबाइल फोन, आइपोड, दो एटीएम कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।












Click it and Unblock the Notifications