चिदंबरम के बाद अब प्रफुल्‍ल पटेल के कारण यूपीए मुश्किल में

Prafull Patel
दिल्‍ली। भ्रष्‍टाचार को लेकर यूपीए सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में 122 लाइसेंस रद्द कर मामले को निचली अदालत में भेज दिया है। अब पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्‍ल पटेल पर ढ़ाई करोड़ की रिश्‍वत का गंभीर आरोप लगा है। उन पर यह आरोप कनाडा में लगा है।

निजी न्‍यूज चैनल स्‍टार न्‍यूज के मुताबिक कनाडा में भारतीय मूल के एक व्‍यापारी नजीर कारीगर ने प्रफुल्‍ल पटेल पर ढ़ाई करोड़ की रिश्‍वत का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि एयर इंडिया ने सिक्‍योरिटी सिस्‍टम के लिए 500 करोड़ रुपए का टेंडर उठाया था। बाद में यह ठेका रद्द कर दिया गया था।

प्रफुल्‍ल पटेल पर यह आरोप लगाने वाले नजीर कारीगर मुंबई के पूर्व कमिश्‍नर हसन गफूर के दोस्‍त बताए जा रहे हैं। उसका कहना है कि उसने प्रफुल्‍ल पटेल के नजदीकी लक्ष्‍मण ढ़ोबले की मदद से रिश्‍वत उन तक पहुंचाई थी।

यह मामला कनाडा की एक कोर्ट में चल रहा है। चल रही जांच के मुताबिक नजीर कारीगर ने कनाडा में एक शीर्ष अधिकारी को यह जानकारी दी थी कि उसने प्रफुल्‍ल पटेल को ढ़ाई करोड़ की रिश्‍वत दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+