मोदी ही करेंगे यूपी में पार्टी का प्रचार: आरएसएस
लेकिन इसमें अब आरएसएस कूद पड़ा है। आरएसएस ने मोदी की तरफ से हां भी भरी है। संघ का कहना है कि किसी भी व्यक्ति विशेष से संगठन बड़ा होता है इसलिए मोदी जरूर यूपी में चुनाव प्रचार के लिए जायेंगे। मोदी एक परिपक्क नेता है, उन्हें पता है क्या उचित है और अनुचित? इसलिए वो बहुत जल्द अब यूपी के चुनाव प्रचार में दिखायी देंगे।
गौरतलब है कि गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी ने ना तो उत्तराखंड गये और ना ही पंजाब। जबकि यूपी में तो भाजपा ने जोर-शोर से कहा था कि मोदी ही उनका प्रचार करेंगे लेकिन अभी तक यूपी के लिए उन्होंने कुछ नहीं कहा है।
उत्तर प्रदेश चुनाव में ओबीसी को लुभाने में जुटी भाजपा चाहती है कि पिछड़ी जाति से संबंध रखने वाले मोदी चुनाव प्रचार करें और गुजरात के विकास मॉडल को जनता के सामने रखें। देखना दिलचस्प होगा की आरएसएस के हस्तकक्षेप के बाद मोदी कब यूपी आते है?













Click it and Unblock the Notifications