युपी चुनाव: मिल्क पॉट में लाई जा रही है ब्लैक मनी
आयकर विभाने उत्तर प्रदेश के 25 ऐसे नेताओं की लिस्ट बनाई है जिनके पास भारी मात्रा में काला धन आने के संकेत है। आयकर विभाग ने तीन नये तरीकों का चिन्हित किया है जो नोट के बदले वोट का खेल खेलने वाले नेताओं के लिये सहारा बन रहे हैं। लिस्ट में से 2 नेताओं के घर विभाग ने छापा भी मारा है। इनमें से एक नेता के घर 15 करोड़ तो दूसरे नेता के घर 25 करोड़ रुपये की सूचना थी।
विभाग को इसमें भी असफलता हासिल हुई क्योंकि छापे से पहले ही रकम अपने जायज स्थान तक पहुंचाई जा चुकी थी। फिलहाल लिस्ट में बचे 23 नेताओं के यहां छापा डालने से पहले आयकर विभाग ऐसी गलती दोहराना नहीं चाहती है और उन नेताओं पर खुफिया नजर बनाये हुई है। सूत्रों की मानें तो काला धन अब तीन तरीकों से मंगाया जा रहा है। पहला, जिस जगह पर काला धन बांटना है वहां मोटी रकम सीधे नहीं पहुंच रही बल्कि रकम छोटे-छोटे हिस्से में मंगाई जा रही है। मसलन एक करोड़ रुपए की राशि को लाने का जिम्मा सौ लोगों को सौंपा जा रहा है। यानि एक शख्स सिर्फ एक लाख रुपए ले जा रहा है।
दूसरा, इलाज के नाम पर भी काला धन जुटाया जा रहा है क्योंकि चुनाव आयोग ने इलाज के लिए कैश ले जाने की छूट दे रखी है। इसके अलावा काला धन मंगाने का तीसरा रास्ता बन रहे हैं दूध के डिब्बे। यानि दूध सप्लाई करने वाले दूधियों के सहारे भी काला धन मंगवाया जा रहा है। काले धन के लिए अपनाए जा रहे इन नए तरीकों से खुद आयकर विभाग भी चिंतित है यही वजह है कि विभाग ने अब सीधी कार्रवाई करने का फैसला किया है। आयकर विभाग की टीम अब तक पुलिस या दूसरी एजेंसियों से सूचना मिलने पर रकम की जांच करने पहुंचती थी मगर अब आयकर विभाग अपनी खुफिया सूचनाओं पर ही तुरंत कार्रवाई करेगा।













Click it and Unblock the Notifications