शराब पीकर बच्चों को नचाने पर शिक्षक गया जेल

इससे पहले पालकों एवं बच्चों की शिकायत मिलने पर प्राथमिक जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एस. एस. ठाकुर ने महेश को निलंबित कर विभागीय जांच शुरु कर दी है। अजाक थाना प्रभारी सतीश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक शाला देवगांव के छात्रा-छात्राओं एवं पालकों को विस्तृत बयान लेकर की गयी जांच पडताल में महेश मालवीय द्वारा शराब के नशे में बच्चों को बंद कमरे में जबर्दस्ती नचाने के लिये बाध्य करने, नाचने से मना करने पर बच्चों के साथ जातिगत गालीगलौच कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले का खुलासा हुआ था।
गौरतलब है कि बैतूल जिले के देवचौकी के शासकीय प्राथमिक स्कूल में शराब के नशे में धुत्त एक शिक्षक द्वारा छोटी बालिकाओं को कमरा बंद कर नाचने के लिये मजबूर करने और एक छोटे बालक से शराब मंगवाने के गंभीर मामले में उक्त शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला 23 जनवरी को उस समय सामने आया जब पीडि़त छात्राओं ने बैतूल के कलेक्टर चन्द्रशेखर बोरकर के सामने शिकायत की कि शासकीय प्राथमिक स्कूल देव चौकी का शिक्षक महेश मालवीय उन्हें बंद कमरे में नाचने के लिये मजबूर करता है और ऐसा नहीं किये जाने पर वह उन्हें प्रताडि़त करता है।












Click it and Unblock the Notifications