दिल्ली मैट्रो में महिला के साथ छेड़खानी, जमकर हुआ हंगामा
नई दिल्ली। देश की राजधानी कितनी असुरक्षित है इस बात का अंदेशा तो आपको होगा ही लेकिन परिवार के साथ मैट्रो से चलने वाली महिला भी सुरक्षित नहीं है इसकी बानगी दिखी मंगलवार को दिल्ली के तिलकनगर मैट्रो स्टेशन पर। जहां एक महिला से छेड़खानी के विरोध में जमकर हंगामा हुआ, गुस्साये लोगों ने स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया।
मामला एक महिला को छेड़छाड़ को लेकर था। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने पति के साथ मैट्रो में सफर कर रही थी। जहां उसके साथ 2 लड़कों ने छेड़खानी और अश्लील हरकत की।
जिस पर महिला के पति ने विरोध जताया लेकिन लड़के माने नहीं तो मामला मार-पीट पर उतर आया। महिला के पति ने फोन करके पहचानवालों को मेट्रो स्टेशन बुला लिया। हालांकि मेट्रो स्टेशन में तोड़फोड़ की खबर मिलते ही पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications